सत्यापन में खुली अवैध अनार बम फैक्टी की पोल, जखीरा बरामद

चरथावल। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत की अगुवाई में कस्बे में चले किराएदारों के सत्यापन अभियान में आबादी के बीच अवैध रूप से चल रहे अनार बम बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तारी कर भारी मात्रा में अनार बम का जखीरा और कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को विवेचकों के साथ बैठक करने के बाद कस्बे में किराएदारों और नौकरों के सत्यापन अभियान की अगुवाई की थी। इसी दौरान गाजियाबाद के एक परिवार से सवाल-जवाब किए तो अनार बम बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी हुई। दस्तावेज न उपलब्ध कराने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि अनार बम बनाने की यह फैक्टी अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो वहां से बड़ी मात्रा में अनार बम और कच्चा माल बरामद किया है। एसपी प्रजापत ने बताया कि अरशद पुत्र रियासत निवासी तीरगरान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। गोदाम से 1600 अनार पटाखे, 25 किलो रुई पाउडर, 130 अधबने अनार और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है। आरोपी के पास किसी तरह का लाइसेंस नहीं मिला है। पकड़े गए अरशद के खिलाफ पहले से ही विस्फोटक अधिनियम में मुकदमें दर्ज है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला