मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए जिला संपर्क केंद्र स्थापित

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को दक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर की स्थापना की गई है। यह केंद्र कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कार्यरत रहेगा।
इस दौरान मतदाता निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) से संबंधित शिकायतों व सूचनाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1950, तथा संपर्क नंबर 0131-2436918, 0131-2433023 जारी किए गए हैं। नागरिक कार्यालय समय में इन नंबरों पर कॉल कर हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 4 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 7 फरवरी 2026 तक विभिन्न चरणों में संपन्न होगी। इस दौरान नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण व विलोपन के आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिक अपने-अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें। जिन नागरिकों का नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर जल्द से जल्द अपना नाम शामिल कराएं, ताकि आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित कर सकें। एसआईआर अभियान का उद्देश्य है हर पात्र मतदाता का नाम सूची में और अपात्र का नाम सूची से बाहर करना, जिससे निर्वाचक नामावली को पूर्ण व शुद्ध बनाया जा सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला