वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती पर दी पुष्पांजलि

मुजफ्फरनगर। वीरांगना झलकारी बाई कोरी की 22 नवम्बर को जयंती के अवसर पर वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच द्वारा अपने कार्यालय पर भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झलकारी बाई कोरी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुई।
समाज के वरिष्ठ जनों, युवाओं और मंच के पदाधिकारियों ने उनके साहस, देशभक्ति और त्याग को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई के साथ झलकारी बाई कोरी की वीरता और अदम्य साहस को विशेष रूप से याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में शिक्षा, संगठन एवं प्रगति को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों ने “झलकारी बाई अमर रहें” के नारों के साथ किया। इस दौरान आगामी 14 दिसंबर 2025 को वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जन्मजयंती के अवसर पर दीपक पैलेस, रुड़की रोड में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। इस कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के साथ-साथ सहारनपुर, शामली, मेरठ और बागपत जिलों के कोरी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।कार्यक्रम में सदन पाल, धर्मेंद्र, जितेंद्र उर्फ पप्पन कोरी, रोहित कोरी, मोहित कुमार कोरी (एडवोकेट), अभिषेक कोरी, लालू कोरी, पवन को और तिलकराम को सहित कई प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला