पिंटू सैनी हत्याकांड में कार्रवाई न होने पर उबाल

मुजफ्फरनगर। पिंटू सैनी हत्याकांड को लेकर परिजनों और भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का गुस्सा आज चरम पर दिखाई दिया। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में परिजन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना को हुए लगभग एक माह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब भी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनका कहना है कि 9 में से केवल 5 आरोपी ही जेल भेजे गए हैं, जबकि बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमकियां दे रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धारा को कम कर हल्की धाराओं में कार्रवाई की, जिससे आरोपियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसे पुलिस की गंभीर लापरवाही बताया। प्रदर्शन के दौरान मोहन प्रजापति ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो संघर्ष मोर्चा बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला में दबंगों द्वारा पिंटू सैनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
परिवार का कहना है कि वे शुरू से ही न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई असंतोषजनक बनी हुई है। परिजनों ने मांग की कि हत्या की धारा में सभी आरोपियों को जेल भेजा जाए।फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। परिजनों का कहना था कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला