मुजफ्फरनगर। मीडिया सेंटर में आयोजित वार्ता के दौरान यह जानकारी दी गई कि नोएडा इंडोर स्टेडियम, सेक्टर 12 में 16 नवंबर 2025 को आयोजित नौंवा रॉयल चैलेंजर्स कप, ऑल इंडिया ट्रेडीशनल कराटे चैंपियनशिप में हुज्जत ने शानदार प्रदर्शन किया। एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 के छात्र और नीरज कराटे क्लास के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुज्जत अब्बास ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मेडल अपने नाम किए। हुज्जत अब्बास ने स्वर्ण पदक व रजत पदक जीतकर न केवल मुजफ्फरनगर बल्कि अपने गांव संधावली और माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।






