एसआईआर की खामियों को लेकर सपा नेताओं ने डीएम से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर चुनाव आयोग द्वारा लागू किए गए एसआईआर कार्यक्रम में सामने आ रही शिकायतों को विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाने की मांग की।
सपा नेताओं ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद सरकारी बीएलओ घर-घर जाकर फार्म वितरित नहीं कर रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं तक फार्म पहुंच ही नहीं पा रहे। अब तक केवल 50 प्रतिशत फार्म ही लोगों को मिल पाए हैं, ऐसे में आशंका है कि 4 दिसंबर तक सभी मतदाताओं को फार्म उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।नेताओं ने यह भी कहा कि आयोग ने प्रत्येक मतदाता को दो फार्म देने का निर्देश दिया था, पर अधिकांश बीएलओ केवल एक ही फार्म दे रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है। वहीं बीएलओ द्वारा फार्म के साथ दस्तावेज़ मांगना भी नियमों के खिलाफ बताया गया। सपा नेताओं ने जिला प्रशासन से कस्बों और बड़े गांवों में जागरूकता अभियान चलाने तथा कैंप लगाने की मांग की, ताकि आम जनता को एसआईआर प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके। मुलाकात के दौरान महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पवन बंसल, धर्मेंद्र नीटू, सोमपाल सिंह कोरी, नदीम मलिक, बालेंद्र मौर्य, इरफान मलिक सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल