तीन दिवसीय महापंचायत के पहले दिन में सर्वखाप के पूर्व मंत्री कबूल सिंह और किसानो के मसीहा चौधरी महेंदर सिंह टिकैत की मूर्तियों का हुआ अनावरण
बालियान खाप के चैधरी और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, राकेश टिकैत और सपा विधायक पंकज मलिक हुए शामिल
मुजफ्फरनगर। ऐतिहासिक गांव सोरम में रविवार को तीन दिवसीय सर्वखाप महापंचायत शुरू हो गई। पहले दिन सर्वखाप के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कबूल सिंह की मूूर्ति के अनावरण किया गया। बालियान खाप के चैधरी और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, राकेश टिकैत और सपा विधायक पंकज मलिक की मौजूदगी में सामाजिक कुरीतियों पर मंथन किया गया। साथ ही शिक्षा के प्रचार और युवाओं में बढ़ती नशा खोरी पर रोक लगाने की जोरदार आवाज उठाई गई। बहिष्ष्कार की घोषणा के बीच महापंचायत में विभिन्न बिरादरियों के चैधरियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। सोरम की सर्वखाप महापंचायत को लेकर कई दिन चल रही उठा-पटक के बीच रविवार को तीन दिवसीय सातवी सर्वखाप महापंचायत शुरू हो गई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों के विभिन्न खापों के चैधरियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह हवन-पूजन के बीच सर्वखाप के पूर्व मंत्री स्व कबूल सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत, प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत व चरथावल विधायक पंकज मलिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सर्व खाप महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों को लेकर मंथन किया गया। खासतौर से युवाओं में बढती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई। आयोजकों ने बताया कि 18 नवंबर तक चलने वाली सर्वखाप पंचायत में 36 बिरादरियों के चैधरियों के साथ जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चैधरी को भी आमंत्रित किया गया है।












