भोपा रोड पर हादसा, स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक विक्की अपने दोस्त के साथ स्कूटी से डोर-टू-डोर खाना पहुंचाने जा रहा है। इस दौरान हुई जान लेवा टक्कर से एक- एक कर दोनों की जान चली गई। इस अनहोनी से दोनों परिवारों में कोहराम मचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। भोकरहेड़ी के नेहरू चौक निवासी विक्की मुज़फ्फरनगर में डोर टू डोर खाना पहुंचाने का काम करता था। शनिवार सुबह विक्की ने एसडी डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले अपने दोस्त अभय निवासी रहमतपुर को अपने साथ ले लिया था। दोनों दोस्त जब नई मंडी थाना क्षेत्र के जट मुझेड़ा पहुंचे तो तभी तेजी से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों दोस्त बुरी तरह लहूलुहान हो गए। कुछ देर सिसकने के बाद अभय ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि विक्की की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मंडी पुलिस मौके पर आ गई। विक्की और अभय की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अभय अपने घर का इकलौता चिराग था, जिस कारण मां, बहन और पिता का रोते-रोते बुरा हाल है। ऐसी ही स्थिति विक्की के परिवार की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला