मुजफ्फरनगर। सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी प्रवीण द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं। समाधान दिवस में अब तक लगभग 35 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एसडीएम ने विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष लंबित शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे और अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।






