बाल दिवस पर मेधावियों को किया सम्मानित

खतौली। अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर आर्यन बैंक्विट हॉल में मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की भव्यता और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सभी अतिथियों ने सराहना की।
मुख्य अतिथि समाजसेवी गौरव स्वरूप ने संगठन की पहल की प्रशंसा करते हुए समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु एक विशेष समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों की विवाह, बच्चों की शिक्षा शुल्क तथा अन्य समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए वे स्वयं आर्थिक सहयोग से शुरुआत करना चाहेंगे। किसान चिंतक कमल मित्तल ने भी कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि समाज के आंतरिक छोटे-मोटे विवादों के निस्तारण के लिए वैश्य समाज के 11 सदस्यों की एक समिति का गठन होना चाहिए, जिससे समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ किसान चिंतक कमल मित्तल, नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी, तथा सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में हजारों की संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग, न्यूमैक्स सिटी के एमडी सुनील गोयल के प्रतिनिधि अमित, संयुक्त वैश्य मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा गोपाल मित्तल, मुख्य सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट, मुख्य संयोजक सुनील तायल, अमित गुप्ता एडवोकेट, मनीष गुप्ता, कपिल गुप्ता एडवोकेट, हरीश गुप्ता, बागेश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में अभिषेक गोयल एडवोकेट, अमित गोयल, शिवम् तायल, अंकित गोयल, अतरिक्ष गर्ग, शिवम अग्रवाल, माधव गुप्ता, निर्भीक अग्रवाल, शिवम् मित्तल, शुभम, वेदांश आर्यन आदि शामिल रहे। समारोह में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला