कप्तान ने फिटनेस को पुलिसकर्मियों की लगवाई दौड़

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से फिटनेस के लिए पुलिसकर्मियों को दौड़ लगवाई। पुलिसकर्मियों की वर्दी को चेक करते हुए शस्त्रों के संचालन का अभ्यास भी कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा द्वारा किया गया। परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गई। साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन और रख-रखाव का अभ्यास कराया गया। एसएसपी ने सरकारी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट और प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने कोहरे की दृदृष्टिगत समस्त पुलिस वाहनों पर फाॅग लाइट और पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद में ऐसे सभी स्थानों को चिह्नित किया जाए, जहां दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपाय समय से सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने भोजनालय और बैरकों का निरीक्षण किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला