नुक्कड़ नाटक व संदेशों के माध्यम से लोगों को दी गई स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सीख

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के नगरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, खालापार में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संदेशों और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मधुमेह के खतरे और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष डाॅ. निरंकार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मधुमेह एक गंभीर रोग है, जो शरीर की संपूर्ण कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में कुछ सरल आदतें अपनाकर मधुमेह से बचाव संभव है। नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली मधुमेह की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।सेमिनार में डाॅ. आंचल सिरोही ने मधुमेह टाइप-1 और टाइप-2 के बीच अंतर, उनके लक्षण और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच को अत्यंत आवश्यक बताया। डाॅ. अभिनव ने प्रतिभागियों को बताया कि मधुमेह के रोगियों को अपने भोजन में क्या शामिल करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा, मंजूषा, अलीशा, रविंदर, रितिक, शाहनवाज, गौरव, संगीता, अवधेश, पप्पू महाराज, अनिल आदि टीम सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल