ओवरलोड गन्ना ट्रॉला हादसों पर कड़ा एक्शन ले पुलिस

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अंकित गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में लगातार बढ़ रहे ओवरलोड गन्ना ट्रॉला हादसों पर रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
संगठन ने प्रशासन को अवगत कराया कि 7 और 8 नवंबर को भी अधिकारियों को खाईखेड़ी मिल के ट्रांसपोर्टरों द्वारा गन्ना वाहनों में आरटीओ मानक से ढाई से तीन गुना अधिक लोड ले जाने की शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कार्रवाई न होने से बुढ़ाना क्षेत्र के कांधला में 26 वर्षीय प्रवीण की मृत्यु ट्रॉला पलटने से हो गई। किसानों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया।भाकियू तोमर ने मांग की कि सभी ट्रांसपोर्टरों को मानक अनुरूप लोडिंग के लिए सख्ती से बाध्य किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी जनहानि को रोका जा सके। यूनियन ने कहा कि हर वर्ष ऐसे ओवरलोड ट्रालों के कारण जिले में कई दुर्घटनाएँ होती हैं, जिन पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन में छात्र उज्जवल राणा की मौत के मामले में नामजद सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की गई। संगठन का कहना है कि कुछ आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू तोमर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल