शाहपुर। शाहपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बुधवार सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग को टक ने कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गया। हादसे के बाद चालक टक को छोडकर फरार हो गया है। पुलिस ने टक को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के तावली गांव निवासी 70 वर्षीय चंद्रभान बुधवार सुबह सड़क किनारे टहल रहा था। इसी बीच तेजी से आए टक ने चंद्रभान को कुचल दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चालक टक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने टक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।






