फीस विवाद के चलते छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास

बुढाना। बुढाना कस्बे में फीस विवाद के चलते छात्र ने खुद पर मिटटी का तेल छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसमें शरीर का उपरी हिस्सा झुलस गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि छात्र खतरे से बाहर है। बुढाना निवासी उज्ज्वल राना कस्बे के डीएवी काॅलेज में बीएससी थर्ड सेमेस्टर का छात्र है। थर्ड सेमेस्टर की फीस को लेकर वो कई दिन से तनाव में था, जिस कारण वो सोशल मीडिया पर फीस को लेकर अपनी वीडियो वायरल कर रहा था। सुनवाई न होने से खफा छात्र उज्जवल राणा शनिवार को काॅलिज परिसर में पहुंचा , जहां पर उसने पहले अपने ऊपर तेल का छिड़काव किया और बाद में लाइटर से आग लगा ली। इस अनहोनी से पूरे काॅलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। काॅलेज के गार्ड और अन्य छात्रों ने पानी डालकर उज्जवल के शरीर में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया , जहां से उसे मुजफ्फरनगर भेजा गया। खबर है कि उज्जवल राणा का फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित उज्जवल की बहन ने दोपहर के समय थाने आकर तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि फीस को लेकर उज्जवल का काॅलेज के प्रधानाचार्य से विवाद चल रहा था। इसी के चलते उज्जवल ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सीओ ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित खतरे से बाहर है। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा घटना के संबंध में गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पीड़ित को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले व्यक्तियों के विरु( कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल