रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा -मालगाड़ी की चपेट में आने से 13 वर्षीय युवती की मौत

खतौली। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हृदयविदारक हादसा हो गया जब एक 13 वर्षीय युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टेशन की कॉरिडोर लाइन पर लंबे समय से बैरिकेटिंग टूटी हुई थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।
जानकारी के अनुसार कैली गांव निवासी एक परिवार हरिद्वार जाने के लिए खतौली रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान परिवार की 13 वर्षीय बच्ची प्लेटफार्म से नीचे उतरकर कुरकुरे लेने चली गई। उसी वक्त कॉरिडोर लाइन पर तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी आ गई, जिसकी चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी और भूड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉरिडोर लाइन पर सुरक्षा के लिए लगी बैरिकेटिंग काफी समय से टूटी पड़ी है। रेलवे प्रशासन को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने इस हादसे के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला