बिजनौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मीरापुर में रोका

मीरापुर। संवाददाता-बिजनौर में रेलवे फाटक पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते बिजनौर प्रशासन अन्य जनपदों से बिजनौर में आने वाले सभी भारी वाहनों पर 7 नवम्बर की रात्रि से 10 नवम्बर की रात्रि तक बिजनौर में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी है।तथा 10 नवम्बर की रात्रि तक रुट डायवर्जन कर सभी वाहनों को वाया चांदपुर प्रवेश व निकास कराया जा रहा है। जिसके चलते मीरापुर की तरफ से बिजनौर में आने वाले वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इसी के चलते मीरापुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर मीरापुर में मोंटी तिराहे पर रुट डायवर्जन के लिए बेरिकेटिंग लगा दी तथा मीरापुर से बिजनौर की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों को मोंटी तिराहे पर रोक दिया। इसके चलते मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी व पानीपत खटीमा राजमार्ग पर भारी वाहनों की लम्बी कतारें लग गई तथा यहाँ पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।स्थानीय नागरिकों व स्कूली वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजनौर में रेलवे फाटक पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते प्रशासन द्वारा 10 नवम्बर तक किये गए रुट डायवर्जन के चलते मीरापुर में मोंटी तिराहे पर मीरापुर पुलिस की डयूटी लगाई गई है।शनिवार की सुबह 5 बजे से पुलिस ने मोंटी तिराहे पर मीरापुर से बिजनौर की तरफ जाने वाले सभी हल्के व भारी वाहनों को मोंटी तिराहे पर ही रोक दिया। जिसके चलते मीरापुर में वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर दिए जिस कारण दिल्ली-पौड़ी व पानीपत-खटीमा मार्ग पर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। तथा मीरापुर कस्बें में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।जिसके चलते यहाँ से अपने वाहनों को लेकर गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा।स्थानीय नागरिकों के दुपहिया -चौपहिया वाहनों व स्कूली वाहनों को यहाँ से निकलने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा।वही पुलिस को भी वाहन चालकों को समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।दूर-दराज से आने वाले कार चालक बिजनौर जाने के लिए इधर उधर ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों पर भटकते दिखाई दिए।बाद में हल्के वाहनों को छोड़े जाने से कुछ राहत मिली।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल