वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका में गूंजा देशभक्ति का स्वर

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को देशभक्ति और गर्व का वातावरण उस समय देखने को मिला, जब ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान ईओ प्रज्ञा सिंह ने स्वयं वंदे मातरम गीत गाकर उपस्थित कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीत का हिंदी अनुवाद प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों को इसके गूढ़ अर्थ और ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। सभा में मौजूद सभी कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संकल्प लिया और “भारत माता की जय” के जयघोष से सभागार गूंज उठा। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और एकता का प्रतीक है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से देश सेवा और नगर के स्वच्छ, सुंदर व विकसित बनने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और एकता व देशभक्ति के इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला