चकबंदी घोटाले के खिलाफ भड़के किसान

मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक के ग्राम दूधली में लंबे समय से चल रही चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को किसान मजदूर संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष बिल्लू राणा के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया में नक्शा-5 के वितरण के समय भूमि की कीमतें गलत निर्धारित की गईं, जिसमें अव्वल भूमि और भूड भूमि दोनों की कीमत एक समान कर दी गई। इसके चलते कई किसानों के रकबे अधूरे रह गए हैं। किसानों का कहना है कि नक्शा-11 अभी तक सुनाया नहीं गया, फिर भी नक्शा-23 का वितरण कर दिया गया, जो नियमानुसार नहीं है। संगठन के अनुसार, एसीओ अजय कुमार पर किसानों से धन लेकर अव्वल भूमि में भूड भूमि के हवाई चक बनाने का आरोप है। किसानों का कहना है कि गांव के लगभग 80-90 प्रतिशत किसानों के 6-6 चक बना दिए गए हैं, जिससे भारी असंतोष व्याप्त है। संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम दूधली का नक्शा-23 तत्काल रद्द कराते हुए फिर से नक्शा-5 से प्रक्रिया शुरू की जाए, और 2 प्रतिशत कटौती के साथ किसानों की सहमति से नए सिरे से चक बनाए जाएं। बिल्लू राणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो किसान मजदूर संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला