चोरों का दुस्साहसः उप निबंधक कार्यालय से पोटली में ले गए सामान

मुजफ्फरनगर। पुलिस की ताबड़तोड़ मुठभेड़ के बाद भी चोरों का दुस्साहस कम होता नहीं दिख रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच दो चोर सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में घुसे और कंधे पर एक पोटली में कुछ लेकर गए है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। हालांकि पुलिस और प्रशासन सब रजिस्टार आॅफिस से किसी प्रकार का कैश और दस्तावेज चोरी होने से इंकार कर रहा है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि रात में यहां डेढ़ लाख रूपये का कैश था, जो सुरक्षित है।
सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। यह स्थिति तब है कि जब रोजमर्रा पुलिस चोरों को मुठभेड़ में सरकारी गोली का स्वाद चखा रही है। जाहिर है कि चोरों को कानून के रखवालों का किसी तरह का खौफ नहीं है। रात के अंधेरे में आए दो चोरों ने उप निबंधक कार्यालय का खिडकी उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर यहां से एक पोटली में कुछ भरकर ले गए है, जो जाते समय कंधे पर नजर आ रही है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी पूरी तरह कैद हुए है। पहले वो बिना चेहरा ढके आए है, लेकिन कैमरे देखने के बाद उन्हें अपना मुंह ढक लिया है। एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेद्वी का कहना है कि चोर यहां से कुछ नहीं ले जा सके। चोरों ने जरूर डीवीआर से छेड़छाड़ की है, जिसे फोरेसिंक जांच को भेजा गया है। खालापार कोतवाली प्रभारी महावीर चैहान का कहना है कि उप निबंधक कार्यालय में सिर्फ चोरी का प्रयास हुआ है।
एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय में अब पूरा सिस्टम आॅनलाइन जुड़ा हुआ है। चोरों ने उप निबंधक कार्यालय में प्रवेश तो किया है, लेकिन यहां से कुछ नहीं ले जा सके है। थोड़ा बहुत जो भी कैश था, वो सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला