एबीएसए ने किया पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर का निरीक्षण

पुरकाजी। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की भौतिक व्यवस्था साफ सफाई और क्यारियां आदि उत्तम पाई गई। शैक्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 5, 6 और 8 के बालक, बालिकाओं से हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी विषय पढवा कर देखा, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सबूत देते हुए स्पष्ट और सही पढ़ा और ज्यादातर प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने सभी बच्चों से विद्यालय में अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक रहने को कहा और बच्चों से कहा कि सभी अध्यापकों से अपने-अपने विषय के अनुसार प्रश्न पूछा करें, ताकि उनकी पढ़ाई अच्छी हो सके इसके उपरांत प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों को निपुण बनाने के लिए प्रभावी शिक्षण कार्य योजना तैयार करें, शिक्षक डायरी फोन रखें और बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करें, और सभी अध्यापक विद्यालय में आने और जाने का समय उपस्थिति पंजिका पर अंकित करें और अपनी अपनी कक्षा की शिक्षा व्यवस्था का पूर्ण रूप से उत्तरदायित्व निभाएं। रसोई घर में निरीक्षण करते हुए मध्यान्ह भोजन से संतुष्ट हुए उन्होंने कहा कि मिड डे मीलअच्छा बन रहा है इसी प्रकार इसकी गुणवत्ता को बरकरार रखें।पंजीकृत 216 बच्चों में 170 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों को विद्यालय लाने के लिए अभिभावक संपर्क करने को कहा गया और मासिक बैठक प्रभावी ढंग से आयोजित करने के दिशानिर्देश दिए। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने कहा कि विद्यालय के भौतिक और शैक्षिक वातावरण से संतुष्ट हैं। प्रधानाध्यापक और समस्त अध्यापक गण मिलकर इसे और अच्छा बनाने के प्रयास किए जाएं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला