जैसे को तैसाः यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वालों की जमकर कुटाई

पैरों पर चलने लायक नहीं थे दोनों मुख्य आरोपी, चैथा आरोपी अभी बताया गया फरार
एसएसपी संजय वर्मा और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने आरोपियों को दी नसीहत

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वालों को पुलिस ने सबक सिखा दिया। पुलिस हिरासत में पकडे़ गए दोनों आरोपी अपने पैरों पर चलने लायक नहीं थे। एक आरोपी अभी फरार बताया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में जुलूस के दौरान दो नवंबर को रांग साइड से वाहन निकालने को लेकर कुछ दबंगों ने यातायात पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी थी। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने भागदौड के बाद दो आरोपियों सचिन पुत्र महेश सिंह निवासी अशोक नगर, दिल्ली और सूरजपाल पुत्र फूल सिंह निवासी राहुल गार्डन थाना लोनी को गिरफ्तार कर उन्हें जैसे को तैसा वाला सबक सिखा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने दोनों आरोपियों को तलब कर कड़ी फटकार लगाई है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अब तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि चैथा हमलावर अभी फरार बताया गया है, जिसकी तलाश में दबिश चल रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला