भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में छाया उत्सव का माहौल

मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सिख समुदाय के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व तथा गंगा स्नान पर्व की पूर्व वेला बड़े हर्ष, उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। विद्यालय प्रार्थना सभा स्थल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत प्रार्थना और गुरु वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्या पूर्णिमा कपूर ने गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन, उपदेशों और उनके द्वारा दिए गए मानवता, समानता तथा सेवा भाव के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने कथा प्रसंग के माध्यम से प्रकाश पर्व और गंगा स्नान पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, एकता और नैतिकता के मूल्यों को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर विद्यालय की पाँच छात्राओं का प्री-आर.डी.सी. कैंप के लिए चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा और सीटीओ अर्चना शर्मा ने चयनित कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात करने तथा समाज में शांति, सद्भाव और सौहार्द का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला