बुढ़ाना। आजादी के बाद बुढाना नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष रहे स्वर्गीय लक्ष्मीचंद त्यागी की सोमवार को 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सुबह समाधि स्थल पर हवन के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीचंद त्यागी की पुण्य तिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। स्वर्गीय त्यागी के सेवा भाव से प्रेरित परिजनों ने स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर एक्यूप्रेशर उपचार एवं रक्तदान कैंप भी आयोजित कराया। राकेश शर्मा और उनकी अनुभवी टीम ने सुजोकए एक्यूप्रेशरए ऑरिकुलर रिफ्लेक्सोलॉजीए कलर थैरेपीए रेकी आदि वैज्ञानिक विधि से उपचार भी किया। साथ ही रक्तदान में भी लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन स्वः लक्ष्मीचंद त्यागी के पुत्र एवं पूर्व जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष तथा सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागीए पूर्व चेयरमैन डीसीडीएफ सुबोध त्यागीए बुढ़ाना बार संघ अध्यक्ष विनोद त्यागीए नगर पंचायत बुढ़ाना चेयरपर्सन उमा त्यागी ने सभी का आभार जताया।








