स्मॉग के कारण हुए दो अलग-अलग हादसे, कई लोग घायल

खतौली। सोमवार की सुबह क्षेत्र में कोहरे और फिसलन भरे मौसम के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। दोनों घटनाएं मीरापुर रोड और जांनसठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटायन मोड़ के पास हुईं। पहला हादसा नीलगाय को बचाने में हुआ। मीरापुर रोड पर घटायन मोड़ के समीप एक मिनी ‘छोटा हाथी’ वाहन नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और पलटकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। उधर, जांनसठ थाना क्षेत्र के खेड़ी कुरैशी गांव में घटायन मोड़ के पास एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अनुज कुमार पुत्र हेमचंद, निवासी खेड़ी कुरैशी, गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की हालत को देखते हुए उसे खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुज को मेरठ के उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा और धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम थी। ऐसे में दोनों हादसे कोहरे और अचानक सामने आए अवरोधों की वजह से हुए। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला