श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला विशाल नगर कीर्तन

मुजफ्फरनगर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को श्री गुरु सिंह सभा द्वारा विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह कीर्तन गांधी कालोनी गुरुद्वारा से प्रातः 11.30 बजे प्रारंभ होकर गांधी कालोनी, लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, रूडकी रोड, शिव चौक, गुरु तेग बहादुर मार्किट और झांसी रानी कोर्ट रोड होते हुए रात्रि 8 बजे रोडवेज गुरुद्वारा पर समापन हुआ।
नगर कीर्तन में शहर के मशहूर बैंड और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल का दशमेश बैंड शामिल रहे। इसके अतिरिक्त पंजाब से आए पांच सुंदर झांकियां रथों पर सजीं और गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी विराजमान थी, जिसकी अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे। उनके आगे संगत झाड़ू और पानी का छिड़काव करते हुए वाहेगुरू के जयकारों के साथ आगे बढ़ती रही। रास्ते में जगह-जगह फूल माला, प्रसाद के स्टाल और सजावट ने कीर्तन की भव्यता बढ़ाई। कीर्तन के सबसे पीछे एक ट्रैक्टर ट्राली चलायी जा रही थी, जो सफाई करते हुए पत्ते, डोने और गिलास इकट्ठा कर रही थी। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संभाली। श्री गुरु सिंह सभा ने संगत और गांव से आई ट्रालियों को निष्ठान प्रसाद, सरोपा और शील्ड देकर सम्मानित किया। सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान और सचिव अजीत सिंह मलिक ने नगर कीर्तन की संपूर्ण व्यवस्था संभाली। कमेटी के सभी सदस्य सफेद कुर्ता-पाजामा और नीली पगधारी, हाथ में कृपाण लेकर संगत की सेवा में जुटे रहे और कीर्तन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल