राष्ट्रीय खिलाडी से रेलवे में नौकरी के नाम पर हड़पे साढ़े छह लाख

मुजफ्फरनगर। नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के रोजमर्रा किस्से सामने आने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो पा रहे है। भोपा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर साढे छह लाख रूपये ठग लिए गए। रकम लेने के बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक उपलब्ध कराया गया। आरोपी रकम वापस करने के बजाए अब पीड़ित को धमका रहा है। भोपा के छछरौली निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा तुषार दहिया राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती खेलता रहा है। पुट्ठा गांव निवासी अनिकेत बसूटा ने खेल उपलब्धियों को देखकर तुषार की खेल कोटे से रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बदले दस लाख रूपये की डिमांड की। विश्वास करते हुए आरोपी को साढे छह लाख रूपये उपलब्ध कराए गए। बाद में स्पीड पोस्ट से उत्तर रेलवे के नाम पर एक लिफाफा मिला, जो जांच में फर्जी पाया गया। जब अनिकेत से रुपये वापस मांगे तो वह गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी पर उतर आया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल