गडरिया गैंग का 25 हजार का ईनामी डकैत रविपाल मुठभेड में घायल

फुगाना पुलिस ने चार लुटेरों को मुठभेड में दबोचा, दो बदमाश हुए घायल
एसपी देहात आदित्य बंसल ने लूट का कैश बरामद करने का किया दावा

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने गुरूवार देर रात हुई मुठभेड़ में विनोद गडरिया गैंग से जुड़े डकैत रवि पाल को घायल कर दिया। आरोपी पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। उधर फुगाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को पकड़ लिया है, जिनके पास से लूट के 10 हजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और फुगाना सीओ रूपाली राव के साथ मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुरूवार रात को शाहपुर पुलिस और विनोद गडरिया गैंग के शातिर डकैत रविपाल के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रविपाल गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। डकैत रविपाल पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। उधर फुगाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड में दबोचा है। इनमें अहमद निवासी हर्रा, नौशाद निवासी सरूरपुर गोली लगने से घायल हुए है, जबकि इनके साथी जावेद और रिजवान निवासी हर्रा काम्बिंग के दौरान पकड़ा गया है। अवैध हथियारों के साथ लूट की रकम भी बरामद की गई हे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला