गन्ने का रेट 500 करने और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग

मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. लोकेश राणा के नेतृत्व में किसानों ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में प्रमुख मांग रखी गई कि गन्ने का भाव 30 रूपये प्रति कुंतल बढ़ाया जाना स्वागत योग्य है, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए यह दर 500 रूपये प्रति क्विंटल की जानी चाहिए। संगठन ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में यह बढ़ोतरी अति आवश्यक है।इसके अलावा संगठन ने स्मार्ट मीटर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली 4 प्रतिशत की सरकारी छूट तुरंत प्रदान करने, तथा छोटे किसानों को शुगर मिलों से 2 से 3 हफ्तों में पर्चियां जारी करने की मांग भी की। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार गन्ने का भुगतान 14 दिन में किया जाना चाहिए, लेकिन कई मिलें इसका पालन नहीं कर रही हैं। ऐसी मिलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और 14 दिन बाद भुगतान पर ब्याज सुनिश्चित किया जाए।संगठन ने यह भी कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर के अधूरे चकबंदी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए ताकि किसानों को भूमि विवादों से राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ठा. लोकेश राणा, रविकांत सोम, दिनेश नागर समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल