डीजीपी के निर्देश पर शुरू हुआ तीन दिवसीय जागरूकता अभियान, चैराहों पर लगाए फ्लैक्स
एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में श्रीराम काॅलेज में गिनवाए गए तीन कानूनों के फायदे
मुजफ्फरनगर। कई माह पहले लागू हुए तीन नए कानूनों को लेकर प्रदेश में तीन दिन का विशेष जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। इन कानूनों से होने वाले फायदों के साथ जीरो एफआईआर, ऑडियो और वीडियो को साक्ष्य बनाए जाने जैसी जानकारी दी गई है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ की अगुवाई में श्रीराम काॅलेज में विधि के छात्र-छात्राओं को बताया कि ये कानून पीड़ितों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जीरो एफआईआर और ऑनलाइन एफआईआर के साथ वीडियो टायल की व्यवस्था की गई है।
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश भर में नए कानूनों को लेकर तीन दिन का विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल और एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ शहर से लेकर देहात तक जागरूकता अभियान में जुटे है। एसपी प्रजापत ने बताया कि शहर के प्रमुख चैराहों पर फ्लैक्स लगाने के साथ शिक्षण संस्थानों में निबंध, लेखन जैसी प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी। साथ ही जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से नए कानूनों के फायदे गिनवाएं जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक क्राइम इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में श्रीराम काॅलेज से जागरूकता मुहिम की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि अब आप बिना थाने जाए अब ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकते है। साथ ही अब गवाही भी वीडियो के माध्यम से दी जा सकता है। ऑडियो और वीडियो को साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
नए कानूनों में आम जन को ये फायदे
- पीड़ित के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए नए कानून।
- संज्ञेय अपराधों को छोड़कर घटनास्थल से बाहर के थानों में एफआईआर दर्ज करा सकेंगे।
- थाने जाए बिना भी ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराने की व्यवस्था हुई लागू।
- वीडियो टायल की व्यवस्था लागू होने से अब घर बैठे भी दे सकेंगे गवाही।
- नए कानूनों में फोरेसिंक और डिजीटल साक्ष्यों को दिया गया महत्व।
- माॅब लिचिंग और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की व्यवस्था।
- पहली बार आतंक से जुडी घटनाओं को लेकर किए गए कडे प्रावधान।







