मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस में साधु बनकर दंपति से आभूषण हडपने वालों दो कालनेमियों को गिरफ्तार कर आभूषण और कैश बरामद कर लिया। हरियाणा के रहने वाले दोनों आरोपियों को मुठभेड में दबोचा गया है।
एसपी देहात आदित्य बंसल के मुताबिक रतनपुरी क्षेत्र में दो ठग साधु के वेश में आए थे। आरोपियों ने एक दंपति को अपने जाल में फंसाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद कथित साधु महिला के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद इन आरोपियों की धरपकड को विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने मुठभेड के बाद कार सवार दोनों कथित साधुओं बलवीर पुत्र गीतनाथ और नवाब पुत्र पूर्णनाथ निवासी गोयला खुर्द पानीपत को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पीली धातु की अंगूठी, 6130 रूपये की नगदी, अल्टो कार बरामद हुई है।






