प्रभात फेरी में गूंजे गुरबाणी के स्वर

खतौली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, तहसील रोड से बुधवार सुबह प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरुद्वारा माता राम मूर्ति पर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। गुरुद्वारा माता राम मूर्ति पहुंचने पर ज्ञानी सोहन सिंह द्वारा मधुर शब्द-कीर्तन किया गया, जिसने उपस्थित संगत को भक्ति भावना में भावविभोर कर दिया। गौरव सलूजा परिवार द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।इसके उपरांत प्रभात फेरी जानसठ रोड ओवरब्रिज से होते हुए श्यामपुर पंजाबी कॉलोनी गली नंबर 2 में स्थित सरदार राजेंद्र सिंह एवं सरदार नरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का हार्दिक स्वागत किया। ज्ञानी जनक सिंह द्वारा शब्द-कीर्तन किया गया, जिसके बाद चाय-नाश्ते का प्रसाद वितरण किया गया। यहीं पर प्रभात फेरी को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञानी जनक सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, आशीष रावल, जगमोहन तनेजा, सरदार मन्नू, सरदार सतनाम सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार गुरचरण सिंह, विनोद कुमार, सरदार अवतार सिंह, गौरी शंकर गौरी, नितिन ग्रोवर, सरदार ईश्वर सिंह, गौरव सलूजा, विद्या भूषण साहनी, सरदार गुरविंदर सिंह, चुन्नीलाल, जुगल किशोर, अनिल चढ़ा, मनीष नारंग, सरदार सतनाम, सुरेश साहनी, पप्पू, देवेंद्र ढोलू आदि मौजूद रहे। गुरबाणी की ध्वनि से गलियां गूंज उठीं और श्रद्धालुओं ने नगर में भाईचारे एवं सेवा की मिसाल पेश की। संगत ने एक स्वर में गुरु की बाणी का जाप कर नगर में अमन, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला