शोभा यात्रा के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव

मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवान श्री खाटू श्याम जी महाराज का पंचदिवसीय जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 30 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 10 बजे से पारंपरिक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारंभ होकर परंपरागत मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी।यात्रा गणपति धाम मंदिर से आरंभ होकर नवीन मंडी स्थल, राजबाहा रोड, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या स्कूल, नई मंडी बड़ा डाकघर, गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, मेहता क्लब, वकील रोड, चौड़ी गली, गौशाला रोड, भोपा पुल, मालवीय चौक, अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, टाउन हॉल रोड, सिविल लाइन्स थाना, पचेंडा रोड, रेलवे ओवरब्रिज, गांधी कॉलोनी, लक्ष्मीनारायण मंदिर, द्वारिकापुरी रोड, भोपा रोड, वकील रोड, डाकघर रोड से होकर पुनः मंदिर पहुंचेगी।शोभा यात्रा में 10 भव्य झांकियां, 5 बैंड दल, ढोल नगाड़े, तथा बाबा श्याम का रथ, जो श्रद्धालु अपने हाथों से खींचेंगे, शामिल रहेंगे। यात्रा मार्ग को झंडों, तोरणों और रोशनी से सजाया जाएगा। पंचदिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में 29 अक्टूबर को एक शाम ठाकुरजी के नाम सायं 7:30 बजे, पंचमुखी बालाजी संकीर्तन मंडल द्वारा, 30 अक्टूबर को भगवान खाटू श्याम जी की विशाल शोभा यात्रा प्रातः 10 बजे से निकलेगी। 31 अक्टूबर को मेहंदी श्याम नाम की रस्म सायं 5 बजे से मंदिर प्रांगण में होगी। 1 नवम्बर को निशान यात्रा प्रातः 9 बजे शिव चौक से प्रारंभ होकर मंदिर तक निकलेगी। उसी रात्रि 8:30 बजे से मंगला आरती तक भव्य कीर्तन कार्यक्रम। 2 नवम्बर को सायं 7 बजे बधाई उत्सव और तत्पश्चात भंडारे के साथ उत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग सहित गणपतिधाम परिवार के सभी सदस्य भीमसेन कंसल, अनिल गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, अम्बरीश सिंघल, बिजेंद्र रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, यश गर्ग, तुषार गर्ग आदि ने सभी श्रद्धालुओं से भक्ति भाव से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला