अब गांवों की तरफ बढ़ी महिला जागरूकता की मुहिम

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने की मुहिम अब शहर से देहात की तरफ बढ़ चली है। पुलिस अधीक्षक क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने सोमवार को भोपा के हरबीरी देवी डिग्री काॅेलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को कानूनी अधिकार बताए। साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचने के तौर तरीके भी बताए गए। भोपा स्थित हरबीर देवी डिग्री काॅलेज में सोमवार को मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता मुहिम के तहत आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा एवं काॅलेज स्टाफ पुष्पगुच्छ और स्मृति चिंह देकर एसपी का सम्मान किया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें। किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर दें एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही साइबर थाना टीम द्वारा डिस्प्ले बोर्ड एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए साइबर अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन फ्राॅड से बचाव के उपाय बताए। छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा के महत्व को रोचक रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, उप निरीक्षक गौरव कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला