शहर की सूरत बदलेगा 125 शौरूम वाला कांप्लैक्स

मुजफ्फरनगर। महानगरों की तर्ज पर मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने के लिए वसुधंरा बिल्डर और डवलपर्स ने नई मुहिम शुरू की है। शहर के नावल्टी चैक पर आबादी के बीच बनने वाले 125 शो रूम व्यवसायिक काम्पलैक्स की सोमवार को नींव रख दी है। अत्याधुनिक सुविधा वाला यह काम्पलैक्स छह से सात माह में बनकर तैयार होगा। डायरेक्टर अमित वसुंधरा का दावा है कि शहर के कारोबारियों ने इस काम्पलैक्स में व्यापक दिलचस्पी दिखाई है। बनने से पहले 50 प्रतिशत बुकिंग हो गई है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और देहरादून में आवासीय सुविधा के क्षेत्र में कई आलीशान काॅलोनी विकसित करने वाले वसुंधरा बिल्डर और डवलपर्स मुजफ्फनगर शहर की सूरत बदलने के लिए नया व्यवसायिक प्लान लेकर आया है। इसके तहत शहर के शिव चैक के पास व्यवसायिक काम्पलैक्स को विकसित करने की तैयारी है। अत्याधुनिक सुविधा वाले इस बिजनेस हब में ज्वैलर्स, गारमेंटस, फुट वियर, काॅस्मेटिक, इलैक्ट्रोनिक्स, जनरल स्टोर के शोरूम के साथ रेस्टारेंट को प्रस्तावित किया गया है। इस व्यवसायिक काॅम्पलैक्स की सोमवार को नींव रख दी गई है। काॅम्लैक्स परिसर में आज कारोबारियों का जमावड़ा रहा। बडी संख्या में शोरूम के प्लाट खरीदने के लिए पूंजी निवेश किया है, जबकि अभी कुछ लोग सिर्फ जानकारी हासिल करने के लिए आए थे। डायरेक्टर अमित वसधुरा ने बताया कि काॅप्लैक्स में 125 शोरूम तैयार करने का प्लान है। आबादी के बीच विकसित हो रहे वसुधरा काम्पलैक्स में व्यवसायिक बेहद रूचि दिखा रहे है। अगले छह से सात माह में यह काॅम्पलैक्स बनकर तैयार होगा, जो शहर के दिशा और दशा सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला