आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन भूख हड़ताल पर बैठे

मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद निवासी मनीराम पुत्र तिलकराम अपने परिवार के साथ सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और बेटे मुकुल की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान मनीराम ने आरोप लगाया कि मोहित पुत्र ओमबीर ने उनके पुत्र मुकुल को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया था, जिसके संबंध में थाना ककरौली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।गवाहों के शपथ पत्र भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किए जा चुके हैं, फिर भी कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार नहीं किया है। मनीराम का कहना था कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है और फैसला न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिवार के लोगों ने न्याय न मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल