पुलिस की धांय-धांयः 10 ट्रांसफार्मर चोरों की जान पर बन आई

शाहपुर पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश सरकारी गोली लगने से जख्मी, सात को दौड़कर पकड़ लाई
पुलिस ने सात लाख रूपये कीमत की साढ़े पांच कुंतल काॅपर की काॅयल की बरामद

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस और ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के बीच शुक्रवार देर रात जमकर धांय-धांय हुई। तीन चोरों को सरकारी पीतल का स्वाद चखाकर पुलिस सात चोरों को दौड़ लगवाकर पकड़ने में कामयाब हो गए। चोरों की इस बारात से सात लाख रूपये की काॅपर काॅयल, कैंटर और अवैध हथियार बरामद करने में कामयाब रही है। यह गिरोह लंबे समय से पुलिस और बिजली महकमे के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल की अगुवाई में मिली कामयाबी पर शाहपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है। कप्तान वर्मा ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बिजली विभाग बेहद चिंतित था। यही नहीं किसानों की खेती भी प्रभावित हो रही थी। इसी कड़ी में एसपी देहात बंसल के निर्देशन में कई टीमें चोरों की टोह में लगी थी। शाहपुर पुलिस को मुखबिरी हुई थी कि ट्रांसफार्मर चोरों का गैंग कैंटर गाडी से चोरी का माल लेकर आ रहा है। पुलिस ने सांझक चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर चैकिंग शुरू की। इसी दौरान आए कैंटर को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर भागने के प्रयास में कैंटर रोडी के ढेर पर चढ़ गया। चोरों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल निवासी मदारपुरा थाना सरधना, इरफान निवासी परीक्षितगढ़, इरशाद निवासी मुस्तफाबाद पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उनके सात साथियों महताब निवासी लोनी, अरमान निवासी मांडी, साबूद्दीन निवासी लोनी, अफसरून निवासी बागपत, फजलू निवासी चांदीनगर बागपत, दीपक निवासी बघरा और सोनू निवासी चांदीनगर बागपत को कांबिग के दौरान पकड़ लिया गया। चोरों की बारात के पास से चोरी की गई सात लाख रूपये की कीमत की काॅयल, ट्रांसफार्मर खोलने और तार के काटने के उपकरण बरामद हुए है। तीन तमंचों के साथ 7 चाकू भी आरोपियों के पास से मिले है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल