स्कूल और ट्यूशन जाते समय बच्चों पर हमला करते हैं आवारा कुत्ते

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड 39 स्थित इंदिरा कॉलोनी के निवासी इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। कॉलोनी में झुंड के रूप में घूमने वाले ये कुत्ते आए दिन राहगीरों, खासकर छोटे बच्चों को निशाना बना रहे हैं। स्थिति यह है कि अब स्कूल और ट्यूशन जाने वाले बच्चे भी घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, दिन हो या रात सड़क पर निकलते ही कुत्तों का झुंड लोगों के पीछे दौड़ पड़ता है। कई बार बच्चों के पैरों को काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। कुत्तों के डर से अभिभावक अपने बच्चों को अकेले स्कूल या ट्यूशन भेजने से हिचकिचा रहे हैं। इंदिरा कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम से कई बार आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ले में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थिति और भयावह होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से अभियान चलाकर इन आवारा कुत्तों को पकड़वाने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया, तो किसी बड़ी अनहोनी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला