एक लाख का इनामी बदमाश फैसल मुठभेड़ में ढेर

शामली। गांव भोगी माजरा के पास पुलिस की फैसल समेत दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फैसल मारा गया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल मिली हैं। फैसल मेरठ का रहने वाला था। झिंझाना थाना के गांव भोगी माजरा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया है। मुठभेड़ में सिपाही दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फैसल पर हत्या, लूट जैसे 17 मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार देर शाम गांव भोगी माजरा के निकट झिंझाना पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ भोगीमाजरा से मछरोली मार्ग पर एक लाख के इनामी फैसल निवासी मेरठ हाल पता खादर वाला थाना खालापार मुजफ्फरनगर के साथ मुठभेड़ हो गई। फैसल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका एक साथी भाग गया। पुलिस ने बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना व एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह गोली लगने से बाल-बाल बच गए, जबकि एसओजी का कांस्टेबल दीपक गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश संजीव गैंग का शाॅर्प शूटर है। जिले में लूट की दो घटनाओं में वांछित था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। बृहस्पतिवार शाम को ही फैसल व उसके साथी ने गांव बरनावी निवासी जीतराम व उसकी पत्नी से बाइक, तीन हजार रुपए और मोबाइल लूटा था। फैसल का साथी शाहरुख पठान डेढ़ माह पहले एसटीएफ मुठभेड़ में मारा गया था।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल