कुरथल में लाखों का सामान भरकर ले गई चोरों की बारात

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के कुरथल गांव की बाहरी बस्ती में रहने वाले तीन मकानों से चोरों की बारात में नगदी और जेवरात समेत लाखों की संपत्ति से हाथ साफ कर दिया। एक घर में सो रही महिला के कुंडल खींचकर कान फाड़ दिए गए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हुए तो चोर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद पीड़ित परिवारों द्वारा दी गई तहरीर पर कार्यवाही शुरू कर दी है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कुरथल गांव में हुई चोरी की वारदात से दहशत का माहौल है। चोरी की घटनाएं गांव की बाहरी बस्ती में रहने वाले तीन परिवारों के साथ हुई है। दरअसल राहुल सरधना में होटल पर काम करता है। राहुल की पत्नी बुआ के लडके का निधन होने के कारण मकान पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में गई हुई थी। इसी की फायदा उठाकर चोरों ने रात में पूरा मकान खंगाल लिया। चोरों ने यहां से एक लाख रूपये नगद, दो जोड़ी काॅन की बाली, दो जोडी पाॅजेब, सिलेंडर, चूल्हा और एक गुलक तोडकर बीस हजार रूपये निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने रात में संजय कुमार के घर में घुसकर हाथ साफ किया। चोरों ने घर में सो रहे संजय के कमरे की कुंडली बंद करके यहां से 50 हजार रूपये नगद, सोने की दो अंगूठी, सोने की चेन, कान के झुमके आदि सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा विकास के घर से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। यही नहीं घर में सो रही विकास की मां के कुंडल खींचकर कान भी फाड दिए, जिससे शोर मच गया। हल्ला मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीडित परिवारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला