अनु चौहान बनीं एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनूठी पहल के तहत गुरुवार को कुमारी अनु चौहान को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने की भावना को साकार करती है।
जय हिंद पब्लिक स्कूल, ग्राम पंचायत मजलिसपुर तोफिर की कक्षा 11 की छात्रा अनु चौहान का जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार, स्टेनो अक्षय शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने उन्हें सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाया और प्रतीक चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया।कार्यभार संभालने के बाद अनु चौहान ने जिला पंचायत सदस्यों अमित रावल, तरुण पाल, सचिन करानिया, वीरेंद्र उर्फ बिल्लू सहित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी, एसएसपी, जिला पंचायत अधिकारी और एसडीएम सदर से समाधान हेतु वार्ता की। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य शिविर लगाने और दवाई छिड़काव कराने का अनुरोध किया। निरीक्षण के दौरान अनु चौहान ने कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस अवसर पर डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल समाज को नई सोच देती है। अनु चौहान ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश, प्रतिभा, महेंद्र चौहान, रामकुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, मिलकराम चौहान तथा अनु के पिता विधि सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल