युवक ने प्रेमिका से मिलवाने के लिए टावर पर चढकर किया ड्रामा

मुजफ्फरनगर। खतौली का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलवाने की मांग को लेकर नई मंडी के टावर पर चढ़ गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उसे उतरवाने में कामयाब हुई।
नई मंडी थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर मंगलवार सुबह एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलते ही पुलिस फायर की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टावर पर चढे युवक से बात की तो उसकी डिमांड सुनकर हैरत में आ गई। युवक का कहना है कि उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। परिजनों की सख्ती के चलते वो उससे मिल नहीं पा रहा है। इसलिए प्रेमिका को बुलाकर उसे मिलवाया जाए। पुलिस को प्रेमी को समझाने के लिए कई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। सीओ मंडी राजू साव ने बताया कि युवक खतौली के चांदपुर का निवासी राजकुमार है। उसका वहीं की युवती से प्रेम संबंध चल रहा है। परिजन उसे लेकर कही बाहर चले गए है। प्रेमिका से मिलाने की मांग को लेकर वह नई मंडी रामलीला मैदान के पीछे टावर पर चढ गया था। बाद में समझा-बुझाकर उसे उतारा गया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल