अवैध हथियारों के जखीरे के साथ तीन सप्लायर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने यूपी और उत्तराखंड में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। इनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। गिरोह के सरगना तसव्वर पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। यह गैंग मुंगेर से पिस्टल लाकर कई राज्यों में सप्लाई करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल के साथ बताया कि शाहपुर पुलिस को इनपुट मिला था कि मीरापुर बाईपास पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए कोई गैंग आया हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तसव्वर निवासी निरंजनपुर लक्सर, अरमान निवासी सुल्तानपुर और इकरार निवासी सुल्तानपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए। तलाशी में इनके पास से 32 बोर की पांच पिस्टल, 10 तमंचे, एक मसकट और कारतूस बरामद हुए है। पकडे गए तसव्वर पर पहले से 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। सीओ बुढाना गजेन्द्र सिंह इस दौरान मौजूद रहे।
ढाई माह में 37 लोगों से 87 असलाह बरामद
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ढाई माह में विशेष अभियान चलाकर जिला पुलिस ने 87 अवैध असलाह बरामद किए है। इनमें 24 पिस्टल 7 मस्कट और बाकी तमंचे शामिल है। अकेले शाहपुर में 37 अवैध हथियार पकडे गए है। भोपा पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकडा था।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला