बारूद के ढेर पर आधा शहर

मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बीच करोड़ों के पटाखों के अवैध भंडारण ने विस्फोट के खतरे की घंटी बजा रखी हैं। कब कहां बड़ी अनहोनी हो जाए, कहना मुश्किल है। कई व्यापारियों ने गोदामों के अलावा घरों में भी पटाखों को छिपाकर अपने परिजनों को भी बारूद के ढेर पर बैठा रखा है। शहर की पान मंडी, दाल मंडी, ब्रहमनान और कृष्णापुरी में ऐसे गोदामों की भरमार है। वैसे पुलिस-प्रशासन सख्ती तो बरत रहा है, लेकिन इनपुट के कमी के चलते इन अवैध भंडारण तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सख्ती बरतते हुए पुलिस की संलिप्तता मिलने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।
कानपुर और अयोध्या में विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बावजूद पटाखों के अवैध भंडारण पुलिस-प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी देहात आदित्य बंसल लगातार आबादी के बीच अवैध भंडारण को लेकर सख्ती बरत रहे है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो पाए। बावजूद इसके शनिवार को खतौली में एक मकान में विस्फोट हो गया, जिसमें गृह स्वामिनी झुलस गई थी। अवैध भंडारण को लेकर शहर के हालात तो बद से बदतर है। शहर की पान मंडी, दाल मंडी, ब्रहमनान, कृष्णापुरी, लोहिया बाजार से जुड़े हिस्सों में अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों ने करोड़ों के पटाखों का अवैध भंडारण कर रखा है। गोदामों के अलावा घरों में पटाखों को रखने का रिस्क लिया गया है। पटाखे बेचने वालों के चेहरे बरसों से जग जाहिर है, लेकिन सेटिंग-गेटिंग के खेल के चलते वो पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से बचते रहे है। जरा सी लापरवाही कब बड़े हादसे का सबब बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। उनकी वजह से काफी लोगों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को भी सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ के मिश्रा को शहरी क्षेत्र में पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए कहा है। साथ ही लोगां से अपील की है कि यदि उनकी पास कोई सूचना है तो उसे शेयर करें, उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला