महिषासुर वध और राम की दीपावली की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चैप्टर ने होटल द मैडलिन में दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें आईआईए चेयरमैन अमित जैन, डिवीजन सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर चंद्र गोयल, शरद जैन, विपुल भटनागर, नेशनल सेक्रेटरी कुश पुरी, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, दीपक सिंघल, उमेश गोयल एवं मनीष भाटिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया।
आईआईए चैप्टर के चेयरमैन अमित जैन ने सभी सदस्य परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और युवा उद्यमियों व महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, अनुराग कुमार (चीफ फायर ऑफिसर), सुल्तान सिंह (एसएचओ, साइबर क्राइम ब्रांच), गौरव चौहान (इंस्पेक्टर) और आईआईए सहारनपुर डिवीजनल अध्यक्ष सतीश अरोरा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में आईआईए परिवार को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और संगठन की सौहार्द एवं उत्सवपूर्वक गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना और श्लोक से हुई। करिश्मा अरोरा ने भावपूर्ण कत्थक नृत्य, कु. राजवी जैन ने महाभारत आधारित नृत्य और अनुभा मित्तल ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
आईआईए महिला विंग की सदस्याओं स्मिता जैन, पायल अग्रवाल, सौम्या अरोरा, पलक अग्रवाल, वंदना सिंघल, नेहा गुप्ता और अनन्या गोयल ने बच्चों के साथ मिलकर महिषासुर वध की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा। युवा उद्यमियों अमन गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, राहुल मित्तल, स्पर्श अग्रवाल, नमन जैन, कार्तिक जलोत्रा, अतुल अग्रवाल, प्राचीर अरोरा, अपूर्व (राम), श्रेया (सीता) और प्रेरक जैन (लक्ष्मण) ने “राम की दीपावली” पर मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा पंडाल राममय हो गया।एआरबी बियरिंग्स के डायरेक्टर सुनील गोयल एवं बिजनेस हेड मोना ने सभी सदस्य परिवारों को दीपावली उपहार वितरित किए। ग्रैंड तंबोला में डायमंड रिंग, स्वर्ण एवं रजत मुद्राएँ, सिल्वर ग्लास सहित कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिनका सदस्यों ने आनंद लिया। एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने सुनील गोयल को सम्मानित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश गोयल और विपुल भटनागर ने किया। इस दौरान सदस्य परिवारों में राहुल मित्तल, सुधीर अग्रवाल, नमन जैन, अमन गुप्ता, अशोक अग्रवाल, नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, शरद जैन, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, अनुज स्वरूप बंसल, मनीष भाटिया, दीपक सिंघल, उमेश गोयल सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल