नगर पालिका बोर्ड बैठक में 80 करोड़ के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

मुजफ्फरनगर। नगर के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह सहित पालिका के सभी सभासद उपस्थित रहे।
बैठक में नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अंततः कुल 80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिनमें से लगभग 44 करोड़ रुपये विभिन्न निर्माण कार्यों एवं पेयजल व्यवस्था पर व्यय किए जाएंगे। बैठक के दौरान सभासदों ने नगर की स्वच्छता, सड़क निर्माण, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव रखे। कई सभासदों ने दीपावली पर्व से पूर्व नगर की गलियों और प्रमुख मार्गों पर लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी, जिससे त्योहार पर नगर रोशनी से जगमगा उठे। अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नगर की सौंदर्यवृद्धि, पेयजल सुविधा और आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं ईओ प्रज्ञा सिंह ने कहा कि पारित प्रस्तावों के अनुसार शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बैठक में उपस्थित सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए एकजुट होकर नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला