दुबई के नाम पर हडपें सवा छह लाख, एयरपोर्ट में प्रवेश दिलाकर हुआ फुर्र

मुजफ्फरनगर। दुबई भेजने के नाम पर छह बेरोजगारों से सवा छह लाख रूपये ठग लिए गए। आरोपी इन युवाओं को दिल्ली एयरपोर्ट में प्रवेश दिलाकर फुर्र हो गया। हवाई टिकट और वीजा फर्जी निकला तो युवाओं के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित बेरोजगारों ने सोमवार को एसपी देहात आदित्य बंसल से मिलकर सांझक के आरोपी के खिलाफ ठगी की शिकायत की।
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का गोरखधंधे के विराम नहीं लग पा रहा है। ठगी के अननिगत मामले उजागर होने के बाद भी लोग रोजमर्रा इस तरह ही ठगी का शिकार बन रहे है। दरअसल हरिद्वार जिले के लंढौरा निवासी मुकर्रम, अकरम, घिस्सूपुरा के नवाब और परवेज ने एसपी देहात आदित्य बंसल से मिलकर बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के सांझक निवासी एक जालसाज ने उन्हें दुबई भेजने का झांसा दिया था। आरोपी ने इसके बदले प्रति व्यक्ति सवा लाख रूपये की डिमांड की थी। आरोपी की बातों में आकर हम लोगों ने छह लाख 25 हजार रूपये कैश उपलब्ध कराए। इनमें से कुछ रकम नगद तो कुछ ऑनलाइन ट्रांसर्फर की गई। सितंबर माह में रवानगी तय हुई थी। घर से विदा होकर वो लोग सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए थे। आरोपी ने एयरपोर्ट में प्रवेश दिलाते समय उन्हें हवाई टिकट और वीजा उपलब्ध करा दिया था। चैकिंग के दौरान उन्हें पता चला कि उन्हें उपलब्ध कराया गया वो जाली है। आरोपी जालसाज ने एयरपोर्ट में प्रवेश दिलाते हुए अपना मोबाइल बंद कर लिया था। आरोपी अब रकम देने के बजाए कहीं छिप गया है। पीड़ित युवाओं ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रकम वापस कराने की मांग की है। एसपी ने पीड़ितों को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल