आल इंडिया आवामे हिंद के भाईचारा सम्मेलन में उमड़ी भीड

मुजफ्फरनगर। जिले के गांव नंगला रूद्र में आज आल इंडिया आवाम ए हिंद ने भाईचारा सम्मेलन में भारी भीड़ जुटाकर लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया और ऐसे दल और पार्टियों से सचेत रहने को कहा जो हिंदू मुस्लिमों में बैर बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव‌ नदीम एडवोकेट ने कहा कि अगर आप लोगों ने मेरा‌ थोड़ा सा भी साथ दे दिया तो में हकीकत में हिंदू मुस्लिम करने वालों का जीना हराम कर दूंगा। हमारा समाज बडा है फिर भी हम एकत्रित नहीं हो पा रहे। दलालों की वजह से हम पिछड़े हुए हैं। जब चुनाव‌ आता है तो हम एकजुट नहीं होते बस बिखर जाते हैं और उनको ही चुनने का काम कर बैठते हैं जो पूरे 5 साल तक हमारा खुलकर उत्पीड़न करते हैं। हम अन्य दलों के पीछे लगकर आज तक अपना एक लीडर भी खड़ा नहीं कर पाए। बस हम दरियां बिछाने और स्टेज पर चढ़कर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने तक ही सीमित हैं। इस सोच को बदलना होगा। जब तक हम खुद को नहीं बदलेंगे तब तक हमारे हालात भी नहीं बदल सकते। जो संख्या में थोड़े हैं वे सरकार बना रहे हैं और जो ज्यादा संख्या में हैं हम उनकी सरकार बनाने में भूमिका निभा रहे हैं। यहां 500 लोगों ने हिंद की सदस्यता ग्रहण की। यहां सलीम एडवोकेट, सुक्रमपाल कश्यप, राम सिंह गौतम, मेहरबान अली, शकील सैफी, अली जैदी, हाफिज कमरुद्दीन, मुकीम प्रधान, एजाज, रिहान त्यागी, शकील कुरेशी आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला