मुज़फ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर समर्पण द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में भव्य पारिवारिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “कार्निवल नाइट” रखी गई, जिसने पूरे आयोजन को उल्लास, रंगों और खुशियों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी, रंगीन झंडियों और थीम आधारित सजावट से सजाया गया था। संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ यह आयोजन एक यादगार शाम में तब्दील हो गया। रोटेरियन परिवारों, एनीज़ और बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेकर दीपावली के पर्व को आनंद और एकता के माहौल में मनाया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विकास भार्गव, सचिव रोटेरियन अंशुल मित्तल और कोषाध्यक्ष रोटेरियन अंकुष अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सभी प्रोजेक्ट चेयरमैनों ने मिलकर बड़ी मेहनत और लगन से सफल बनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन विकास भार्गव ने कहा, दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि एकता, सौहार्द और सेवा का पर्व है। यह हमें समाज में प्रेम और सकारात्मकता फैलाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्ज्वलन, संगीत व स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ, जिसने इस शाम को और भी यादगार बना दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में पी. टी. संपत, एनी अगम संपत, रोटेरियन आशुतोष शर्मा, एनी अन्नू शर्मा, रोटेरियन अतिलेश गोयल, एनी आरती गोयल, रोटेरियन मनीष गोयल एवं एनी शालिनी गोयल का विशेष योगदान रहा।







