पुलिस का बड़ा एक्शन: 173 किलो, ढाई लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे पकड़े, एक गिरफ्तार, दो फरार

खतौली। पुलिस ने दीपावली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पेटियों में भरे अलग-अलग ब्रांड के अवैध पटाखे पकड़ते हुए विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी है। खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 173 किलो, ढाई लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखों के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मौके से छह पेटियां जब्त की हैं, जिनमें अलग-अलग ब्रांड के पटाखे भरे थे। पुलिस के मुताबिक पुलिस चौकी भूड़ के सामने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पटाखों की छह पेटियां बरामद हुईं। इनका कुल वजन 173 किलोग्राम बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहादत पुत्र फारुक, निवासी इस्लामनगर, रोडवेज बस स्टैंड के पीछे खतौली उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में दो अन्य आरोपी विवेक पुत्र महेन्द्र और सागर पुत्र नामालूम के नाम सामने आए हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। कोतवाल दिनेश चंद बघेल ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का बिना अनुमति भंडारण विस्फोटक अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है। खतौली में इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि दीपावली के मद्देनज़र अवैध पटाखों के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बिना अनुमति पटाखे बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दीपावली से पहले पूरे प्रदेश में पुलिस की नज़र अवैध पटाखों पर है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार बाजारों और गोदामों की चेकिंग कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या अवैध व्यापार पर लगाम लगाई जा सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला